15 अप्रैल को होगा भारत की विश्वकप 2019 टीम का ऐलान
Janoduniya.tv
भारत की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम का चयन 15 अप्रैल को मुंबई में किया जायेगा। प्रशासकों की समिति और पदाधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया।
भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम
नई दिल्ली| भारत की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम का चयन 15 अप्रैल को मुंबई में किया जायेगा। प्रशासकों की समिति और पदाधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया।
विश्व कप टीम की घोषणा करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है लेकिन बीसीसीआई ने आठ दिन पहले ही टीम के ऐलान का फैसला किया। जबकि विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड में खेला जायेगा।
इस बीच बीसीसीआई को पिछले दस साल में लेखों के निपटारे के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया से दो करोड़ नौ लाख रूपये मिलेंगे। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया,‘‘ भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पिछली द्विपक्षीय श्रृंखलाओं को लेकर खातों के आपसी सहमति से निपटारे पर बात की गई। हमें दो करोड़ नौ लाख रूपये मिलेंगे। बातचीत अभी चल रही है। पदाधिकारियों की प्रशासकों की समिति से 20 अप्रैल को फिर बैठक होगी।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا