जम्मू कश्मीर – राजौरी में आतंकी की 81 लाख की संपत्ति कुर्क
VSK Bharat
जम्मू कश्मीर/नई दिल्ली।
कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल लगातार सक्रिय हैं। हमले के आरोपियों की तलाश में दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं, आतंकियों के मददगारों पर भी शिकंजा कसते हुए पुलिस ने राजौरी में एक आतंकी सरगना की 81 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
जानकारी के अनुसार, खबलान गांव के रहने वाले अरशद की 2.14 कनाल जमीन कुर्क की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 81 लाख रुपये है। अरशद लगभग 15 साल पहले नियंत्रण रेखा पार कर PoJK भाग गया था। POJK में ही बैठकर वो आतंकी गतिविधियों को संचालित करने का काम करता आ रहा है।
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई 2011 में स्थानीय थाने में दर्ज एक मामले में की गई है। इससे पहले थानामंडी इलाके में भी PoJK में रह रहे 10 आतंकियों की करोड़ों रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई थीं।
CRPF जवानों पर आतंकी हमला
11 नवंबर को कुलगाम के मीर बाजार के पास नौपोरा अखरान इलाके में CRPF की 46वीं बटालियन के जवानों को निशाना बनाकर आतंकियों ने फायरिंग की थी। हमले में तीन जवान घायल हुए, सभी खतरे से बाहर हैं। हमलावरों ने घने पेड़ों की आड़ से गोलीबारी की और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
करीब 200 OGW से पूछताछ
हमले के बाद पुलिस ने OGW नेटवर्क की तलाश भी तेज कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुलगाम में करीब 200 OGW को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
वहीं, NIA की टीम ने 12 नवंबर को हमले वाली जगह का दौरा किया और फॉरेंसिक साक्ष्यों का जायजा लिया। शुरुआती जांच में कम से कम तीन आतंकियों के शामिल होने की आशंका जताई गई है, जिनमें दो पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद हुआ है। एजेंसियां CCTV फुटेज और मौके से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।
लतीफ भट की तलाश तेज
जांच में लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकी कमांडर मोहम्मद लतीफ भट का नाम सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि वह अपने एक साथी के साथ हमले में शामिल था। घायल जवानों को लतीफ भट की तस्वीर दिखाई गई थी, घायल जवानों ने उसकी पहचान हमलावर के रूप में की।
आतंकी लतीफ भट कुलगाम के ख्रेवां चादर गांव का रहने वाला है। वह इस साल 22 जुलाई को अनंतनाग में पुलिसकर्मी की हत्या और 31 जुलाई को कुलगाम के केलम इलाके में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के मामलों में भी शामिल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने उसके ऊपर 15 लाख का इनाम भी घोषित किया है।
The post जम्मू कश्मीर – राजौरी में आतंकी की 81 लाख की संपत्ति कुर्क appeared first on VSK Bharat.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا