Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

शिवराज ने भोपाल में मानस उद्यान में टीकाकरण केन्द्र का अवलोकन किया

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने टीकाकरण महाअभियान 4 के तहत आज यहां मानस उद्यान में बने टीकाकरण केन्द्र का अवलोकन किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने द्बारा एमपी वैक्सीनेशन महाअभियान 4 के अवसर पर यहां मानस उद्यान में बने टीकाकरण केंद्र का अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि अब कोई न छूटे, के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश में आज यह अभियान प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 86 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी को कोविड वैक्सीन का प्रथम डोज लग हो चुका है। इस उपलब्धि पर वे सभी नागरिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके घर, मोहल्ले, गांव में किसी ने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो उन्हें प्रेरित करें। अगर कोई समस्या है तो हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बताएं, उन्हें घर पर भी वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

September 27th 2021, 2:54 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا