IPL 2021 : सीएसके की जीत में धोनी ने बनाया आईपीएल में बड़ा रिकॉर्ड, केकेआर के इस पूर्व कप्तान को ही
Samachar Jagat
स्पोर्ट्स डेस्क। अपने आईपीएल करियर में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कई बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी के नाम कल केकेआर के खिलाफ मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल के ओवरआल सत्र में महेन्द्र सिंह धोनी सर्वाधिक कैच लपकने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने केकेआर के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक को आउट करके ये उपलब्धि हासिल की। सबसे खास बात ये रही कि धोनी ने अपना शिकार जिन्हें बनाया उन्हीं को धोनी ने रिकॉर्ड भी तोड़ा।
WICKET!
— IndianPremierLeague (@IPL) September 26, 2021
Shardul Thakur into the attack and he strikes straight away!
Venkatesh Iyer departs for 18.
Live - https://t.co/mC1eu6g0XQ #CSKvKKR #VIVOIPL #IPL2021 pic.twitter.com/UooqqnQ6AS
आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, सीएसके के कप्तानधोनी के नाम अब आईपीएल में सर्वाधिक 116 कैच लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले केकेआर के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक 115 कैच के नाम ये रिकॉर्ड था। धोनी ने नाम और भी कई रिकॉर्ड आईपीएल में दर्ज हैं।आईपीएल में एक विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक स्टम्पिंग (39) का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है। वहीं टूर्नामेंट में एक कीपर द्वारा सर्वाधिक खिलाड़ियों को आउट करने (155) का रिकॉर्ड भी इसमें शामिल है।
आपको बता दें कि आईपीएल में महेन्द् सिहं धोनी और दिनेश कार्तिक ही दो विकेटकीपर ऐसे हैं जिन्होंने विकेट के पीछे 100 या उससे ज्यादा शिकार किये हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर 90 आउट के साथ रॉबिन उथप्पा इस लिस्ट में हैं।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا