राजस्थान की वल्लभनगर एवं धरियावद विधानसभा सीटों पर उपचुनाव तीस अक्टूबर को होंगे
Samachar Jagat
न्यूज़ डेस्क | राजस्थान में उदयपुर जिले में वल्लभनगर एवं प्रतापगढ जिले की धरियावद विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव आगामी तीस अक्टूबर को कराये जायेंगे।
चुनाव आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी। इन दोनों विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना दो नवम्बर को होगी। उपचुनाव के लिए एक अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जायेगी और आठ अक्टूबर तक नामांकन करने की अंतिम तिथि होगी जबकि तेरह अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि वल्लभनगर सीट से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिह शक्तावत का गत 20 जनवरी को निधन होने तथा धरियावद सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गौतमलाल मीणा का गत 19 मई को निधन होने से ये दोनों सीटे खाली हुई थी।
इससे पहले गत सत्रह अप्रैल को हुए तीन विधानसभा उपचुनाव में सहाड़ा एवं सुजानगढ विधानसभा सीट पर कांग्रेस जबकि राजसमंद विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا