हरियाणा – दो विवि में व्यक्तित्व विकास और वैदिक गणित का प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम
VSK Bharat
नई दिल्ली. शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली ने हरियाणा के जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा अग्रवाल महाविद्यालय के साथ चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास तथा वैदिक गणित के प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम संचालित करने हेतु अनुबंध किया गया है.
न्यास के सचिव अतुल कोठारी ने बताया कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास विश्वविद्यालय को पाठ्यक्रम निर्माण में सहायता करेगा. साथ ही विश्वविद्यालय न्यास द्वारा बनाई पाठ्य सामग्री को विद्यार्थियों को प्रदान करेगा. चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास जैसे विषय आज समाज की आवश्यकता है, साथ ही वैदिक गणित जैसे विषय विद्यार्थियों के मन से गणित का भय दूर कर उन्हें गणित में पारंगत बनाते हैं. वैदिक गणित की पद्धति विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में भी कारगर साबित हुई है. निश्चित ही यह दोनों पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए लाभकारी रहेंगे. इस अवसर पर जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार जी एवं अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कांत जी उपस्थित थे.
बता दें शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास व वैदिक गणित विषय का पाठ्यक्रम कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक तैयार किया गया है. साथ ही इन दोनों विषयों के सर्टिफ़िकेट कोर्स का पाठ्यक्रम भी न्यास द्वारा तैयार किया गया है. जो देश के सैकड़ों विद्यालय-महाविद्यालयों में संचालित है.
The post हरियाणा – दो विवि में व्यक्तित्व विकास और वैदिक गणित का प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम appeared first on VSK Bharat.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا