विल यंग के शतक से न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ पहुंचा 333 रनों पर
समाचार
INDvsNZ विल यंग के एकदिवसीय शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ माउंट मगोनी बे ओवल में 10 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले 10 ओवर में 72 रन बनाए।
भारत को पहला विकेट टिम सिफर्ट के रुप में मिला जिन्होंने 58 रन बनाए। इसके बाद कीवी टीम के दो युवा बल्लेबाज कुछ खास किए बिना पवैलियन लौट गए। लेकिन फिन एलेन ने शतकवीर विल यंग का साथ दिया जिन्होंने 25 पारियों के बाद वनडे शतक जड़ा।
हालांकि तेज बल्लेबाजी कर रहे फिन एलेन अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 41 रनों पर आउट हो गए। 30 ओवरों में 200 पार हो रही न्यूजीलैंड ज्यादा ही बड़े स्कोर की ओर अग्रसर थी लेकिन भारत ने विल यंग और ब्रेसवेल के दो बड़ विकेट लेकर सुनिश्चित किया कि न्यूजीलैंड 350 पार ना जा पाए।
न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 125 रन की शानदार पारी खेली।भारत की तरफ से आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट लिए।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-Will Young with his 5th ODI Century and first against India Watch all the action LIVE in NZ on Sky Sport. https://t.co/0PzrqDsOmZ
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 13, 2026
भारत : रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आक़िब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड : टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन ऐलन, माइकल ब्रैसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا