पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अंतरिम जमानत खत्म, जाएंगे जेल
Janoduniya.tv
शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ जेल में जाएंगे। उनकी छह हफ्ते की अंतरिम जमानत 7 मई को खत्म हो गई।
इस्लामाबाद। अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सुनाई गई सात साल की कैद की सजा की बाकी अवधि को पूरा करने के लिए बीमार चल रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मंगलवार को लाहौर की कोट लखपत जेल में लौट आएंगे। शरीफ (69) को इलाज कराने के लिए 26 मार्च को शीर्ष अदालत ने छह हफ्ते की अंतरिम जमानत दी गई थी।
शरीफ ने 27 अप्रैल को स्थायी जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। उन्होंने कहा था कि वह बेचैनी और अवसाद में हैं, जिससे उनकी आकस्मिक मौत हो सकती है। उनकी अंतरिम जमानत सात मई को खत्म हो रही है। शीर्ष अदालत ने इलाज के लिए ब्रिटेन जाने की अनुमति संबंधी उनकी पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है।
नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के कार्यकर्ताओं के जुलूस में मंगलवार को कोट लखपत जियाल लाहौर लौटेंगे। शरीफ के जति उमरा आवास पर इकट्ठा होने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा गया है। उनके साथ जेल की तरफ पीएमएल-एन के प्रवक्ता मैरियम औरंगजेब भी मार्च करेंगी।
उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री इमरान खान की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर आने के लिए उत्सुक हैं। वे नेतृत्व के आह्वान का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शरीफ जुलूस में जेल नहीं जाना चाहते थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें इसके लिए जोर दिया। बताते चलें कि तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ 24 दिसंबर 2018 से जेल में सात साल की जेल की सजा काट रहे हैं।
The post पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अंतरिम जमानत खत्म, जाएंगे जेल first appeared on Jano Duniya.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا