कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र 2019 जारी किया, पढ़ें राहुल गांधी की 10 बडी बातें
Janoduniya.tv
कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए घोषणा पत्र की प्रमुख बातों को सामने रखा। उन्होंने का देश गरीबों को न्याय देने के लिए उनकी न्याय योजना की कारगर है। इस योजना को बल देते हुए उन्होंने “गरीबी पर वार, 72 हजार” का नारा भी दिया। आगे पढ़िए राहुल गांधी के संबोधन की खास बातें-
घोषण पत्र 2019 पर राहुल गांधी की 10 खास बातें-
1- न्यूनतम आय योजना से 20 प्रतिशत सबसे ज्यादा गरीब परिवारों को 72 हजार रुपए सलाना दिए जाएंगे।
2- गरीबों को 72 हजार रुपए देने का आइडिया प्रधानमंत्री मोदी के 15 लाख रुपए वाले वादे से मिला।
3- लोगों को मुश्किल से उबारने के लिए पहला कदम न्याय जरूरी है। जिसके लिए लोगों खाते में सीधे पैसे डाले जाएंगे।
4- मेनिफेस्टो कमिटी से सच्चाई पूछा तो पता चला 22 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं।
5- 31 मार्च 2020 तक 22 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी।
6- 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिया जाएगा।
7- युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने पर तीन साल तक किसी परमीशन की जरूरत नहीं।
8- किसान कर्ज न दे पाए जो उसे क्रिमिनल ऑफेंस न माना जाए ऐसा कानूनी बनाया जाएगा।
9- शिक्षा के लिए बजट का 6% देगी। सभी की पहुंची आईआईएम और आईआईटी तक होगी।
10- सरकारी योजनाओं के जरिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य दिया जाएगा।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا