आरोग्यधाम द्वारा चित्रकूट के 9 स्थानों पर बाढ़ राहत-चिकित्सा शिविर का आयोजन
VSK Bharat
चित्रकूट। चित्रकूट में आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यकर्ता बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव का कार्य कर रहे हैं। संस्थान के सह संगठन सचिव अनिल अग्रवाल भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर रहे हैं।
संगठन सचिव ने प्रमोदवन हरिजन बस्ती में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की। दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यकर्ताओं के 9 समूह बनाए गए हैं जो विभिन्न वार्डों में जाकर स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक राहत उपलब्ध कराएंगे। हर समूह में 5 से 7 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है वो संबंधित वार्ड में जाकर बाढ़ ग्रस्त लोगों का सर्वे करते हुए उनकी आवश्यकताओं को चिन्हित कर रहे हैं, जिससे आवश्यकता के अनुसार सामग्री का टोकन उपलब्ध कराते हुए निर्धारित जगह से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
इसके अलावा चित्रकूट के 9 अलग-अलग वार्डों में बाढ़ राहत-चिकित्सा शिविर आरोग्यधाम द्वारा लगाए जा रहे हैं। यह शिविर चिकित्सकों द्वारा प्रातः 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सुचारू संचालित किया जा रहे हैं। जिसमें चिकित्सा सेवा, निःशुल्क दवाइयों का वितरण, स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं आपातकालीन सेवा को शामिल किया गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां एवं गनीवां के वैज्ञानिक जिले में लगातार हो रही वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति में कृषकों को पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित एवं फसलों में अत्यधिक जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सलाह एवं मौसम पूर्वानुमान की जानकारी दे रहे हैं। सभी वैज्ञानिक टीम बनाकर बाढ़ग्रस्त गांवों में जाकर किसानों से सम्पर्क कर रहे हैं। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर वृहद टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।
The post आरोग्यधाम द्वारा चित्रकूट के 9 स्थानों पर बाढ़ राहत-चिकित्सा शिविर का आयोजन appeared first on VSK Bharat.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا