Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

BOXER RETIREMENT: महान मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने संन्यास लिया

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | आठ वर्गों में विश्व चैम्पियन रहे महान मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने बुधवार को खेल को अलविदा कहने की घोषणा कर दी ।

फिलीपींस के सीनेटर 42 वर्ष के पैकियाओ ने फ़ेसबुक पेज पर 14 मिनट के वीडियो में कहा ,''मुक्केबाजी को अलविदा कहते हुए मैं पूरी दुनिया , खासकर अपने देशवासियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मैनी पैकियाओ की हौसलाअफजाई की । अलविदा मुक्केबाजी । मेरे लिये यह स्वीकार करना मुश्किल था कि बतौर मुक्केबाज मेरा समय पूरा हो गया है ।

पैकियाओ ने अपने 26 वर्ष के कैरियर में 72 मुकाबले खेले और 62 जीते , आठ हारे तथा दो ड्रॉ रहे । उन्होंने 12 विश्व खिताब अपने नाम किये । अगस्त में वह नेवाडा में हुए डब्ल्यूबीए वेल्टरवेट खिताबी मुकाबले में क्यूबा के युवा मुक्केबाज योर्डे निस उगास से हार गए थे । दो साल में यह उनकी पहली फाइट थी ।

September 29th 2021, 3:25 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا