प्रतापगढ़ में तीस लाख रुपये की अवैध हेरोईन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Samachar Jagat
न्यूज़ डेस्क | प्रतापगढ़ जिले की आसपुर देवसरा थाना पुलिस ने ढकवा बाजार स्थित एक ढाबे से तीस लाख रुपये के मूल्य की हेरोईन जब्त होने के बाद दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) पट्टी दिलीप सिह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस चेकिग के दौरानसुलतानपुर-वाराणसी हाइवे पर स्थित ढकवा बाज़ार के निकट एक ढाबे से रविवार को दो तस्करों विजेंद्र कुमार उर्फ़ मोनू मौर्या और विनोद सिह के पास से तीस लाख रुपये के मूल्य की नब्बे ग्राम हेरोईन और बाइक बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाराबंकी से हेरोईन लाकर सोनभद्र मे आपूर्ति करते हैं द्य उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا