ENG vs PAK: ओली रॉबिन्सन ने दर्ज की ये खास उपलब्धि, दोहरा दिया कपिल देव वाला कारनामा
Samachar Jagat
इंटरेनट डेस्क। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले, लीड्स में खेलेते हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने इतिहास रच दिया है। रॉबिन्सन ने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव की खास लिस्ट में जगह बना ली है।
पाकिस्तान के खिलाफ रॉबिन्सन ने अच्छी शुरुआत की और नई गेंद के साथ पाक के दो विकेट झटक दिए। उन्होंने मुकाबले में 5 विकेट हॉल प्राप्त किया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रॉबिन्सन ने 5 विकेट लिए और इसी के साथ इतिहास रच दिया है।
ओली रॉबिन्सन टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 149 सालों में खास कारनामा करने वाले मात्र दूसरे गेंदबाज बने हैं। उन्होंने इस टेस्ट मैच की पहली गेंद पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान अवैस को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसी के साथ वे टेस्ट क्रिकेट इतिहास के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज को टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट किया हो। रॉबिन्सन से पहले ये कारनामा सिर्फ भारत के कपिल देव ने किया था। कपिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 1983 में खेलते हुए पहली गेंद पर मोहसिन खान को आउट किया था।
रॉबिन्सन के अलावा जोश टंग ने भी मुकाबले में 5 विकेट हासिल किया। टंग और रॉबिन्सन दूसरी ऐसी इंग्लिश जोड़ी बन गई है, जिन्होंने एक ही टेस्ट की पारी में 5 विकेट हॉल लिया हो। उनसे पहले ये कारनामा स्टीव हारमिसन और मॉन्टी पनेशर ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।
PC-cricinfo.com
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا