मध्यप्रदेश – भोपाल के दीए से रोशन होंगे अयोध्या और मथुरा जैसे पावन धाम
VSK Bharat
भोपाल. जिले के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए इको फ्रेंडली दीए मथुरा और अयोध्या भेजे जाएंगे. दीपावली के पावन अवसर पर अयोध्या व मथुरा जैसे पावन धाम भोपाल के दीयों से रोशन होंगे. भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जानकारी प्रदान की.
प्रदेश में गठित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं स्वावलंबन के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं. राजधानी भोपाल में प्रत्यक्ष उदाहरण सामने आया है. यहां जिले की विभिन्न तहसीलों में चल रहे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित दीपक दीपावली के पावन पर्व के लिए भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा भेजे जाएंगे.
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मीडिया को बताया कि जिले के विभिन्न ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने गोबर, मुल्तानी मिट्टी, गेहूं के आटे के मिश्रण से लाखों दीए बनाए हैं. महिलाओं द्वारा बनाए गए 15 लाख इको फ्रेंडली दीए उत्तर प्रदेश भेजे जाएंगे, जिनमें 11 लाख अयोध्या और 4 लाख मथुरा भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार के प्रयासों से स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को जोड़ा गया था. स्वरोजगार के माध्यम से महिलाएं अब आत्मनिर्भर हो रही हैं. वह अपने कार्य को आगे बढ़ाएंगी और अपनी आजीविका का उपार्जन भी स्वयं कर सकेंगी.
The post मध्यप्रदेश – भोपाल के दीए से रोशन होंगे अयोध्या और मथुरा जैसे पावन धाम appeared first on VSK Bharat.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا