Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

भारत बंद का झारखंड में मिलाजुला असर

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | देश में तीन नये कृषि कानून के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आहूत भारत बंद का आज झारखंड में भी मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। इस बंद को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और विभिन्न वाम दलों तथा संगठनों ने भी समर्थन दिया हैं।

राजधानी रांची में बंद के समर्थन में उतरे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं-कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि संसद से कृषि बिल पारित होने के बाद आज ही दिन पिछले साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के द्बारा इस कानून पर मुहर लगा दी गयी थी। इसी के मद्देनज़र किसानों ने आज के दिन 1० घटने के बंद का फैसला लिया है।

गिाडीह में भी भारत बंद का खासा असर देखा जा रहा है। यहां बंद के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, भाकपा माले सड़क पर उतरे ।सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए और बसों के परिचालन को रोकने की कोशिश की। बंद को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जमशेदपुर में भी बंद के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई दलों के कार्यकत्ताã सवेरे से ही सड़क पर उतर कर लोगां से अपनी दुकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद करते नजर आये।

September 27th 2021, 2:54 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا