चुनावी प्रचार हु्आ और बदरंग, ‘दुर्योधन-औरंगजेब’ के बाद PM नरेंद्र मोदी को बताया ‘जल्लाद’
Janoduniya.tv
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने PM नरेंद्र मोदी की तुलना ‘जल्लाद’ से की है। RJD नेता ने प्रियंका गांधी के दुर्योधन वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पीएम को ‘जल्लाद’ बताया
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के 5 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। चुनावी मौसम में नेताओं की बदजुबानी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। नेता अपने तरकश से रोज नए-नए सियासी बाणों के जरिए प्रहार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि नेताओं में एक अभद्र टिप्पणियां करने की होड़ मची है। इसी क्रम में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने विवादास्पद बयान दिया। राबड़ी देवी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना ‘जल्लाद’ से की।
राबड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की तुलना दुर्योधन से करने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रही थी। इस दौरान वह प्रियंका गांधी से एक कदम आगे बढ़ते हुए पीएम मोदी को ‘जल्लाद’ बता दिया। राबड़ी देवी ने कहा, ‘उन्होंने दुर्योधन बोल के गलत किया है। उन्हें दूसरी भाषा बोलना चाहिए, वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद। जो जज को और पत्रकार को मरवा देते हैं, उठवा लेते हैं। ऐसे आदमी का मन और विचार कैसा होगा, खूंखार होगा।’
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को हरियाणा के अंबाला में चुनाव प्रचार करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना दुर्योधन से की थी। प्रियंका ने कहा था कि इस देश ने कभी अंहकार और घमंड को माफ नहीं किया है। ऐसा अंहकार सिर्फ दुर्योधन में ही था। इससे पहले कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से की। लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। दो चरणों के चुनाव 12 मई और फिर 19 मई को होने हैं। अंतिम चरण 19 मई को पीएम मोदी के संसदीय सीट वाराणसी में मतदान होगा।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا