Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

समाचार


हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह के बीच ट्रेड की डील साइन हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और फ्रेंचाइजी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि रेगुलेटर्स से औपचारिक मंजूरी मिल गई है।यह इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड है।इससे पहले पिछले साल संजू सैमसन और रविंद्र जड़ेजा की चेन्नई और राजस्थान ने अदला बदली की थी।

दरअसल, हार्दिक पांड्या को लेकर IPL 2027 से पहले ट्रेड की अटकलें पिछला सत्र खत्म होने के बाद से ही शुरु हो गई थी।।मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स – जिनके बीच पंड्या के ट्रेड को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ने की खबरें थीं – दोनों ने साफ तौर पर इनकार किया कि ऐसा कोई प्रस्ताव उनके पास है।

इसके बाद अच्छे खिलाड़ी और बेहतर कप्तान की कमी से जूझ रही  कोलकाता से भी उनके ट्रेड होने की खबरे सामने आई लेकिन ऐसा माना गया कि वह सिर्फ एक अफवाह ही थी।

The trade confirmation you have been waiting for is HERE! Two marquee #TeamIndia stars, two franchise and a blockbuster trade  Hardik Pandya heads to @PunjabKingsIPL and Arshdeep Singh moves to @mipaltan.  Hardik will join #PBKS at a revised fee of INR 18 crore, up from 16.5 crores.  Arshdeep will join #MI at his existing fee of INR 18 crore Details  https://t.co/i4RpaGg2BE #TATAIPL2027

— IndianPremierLeague (@IPL) November 11, 2026
इससे पहले उनके गुजरात टाइटंस में वापसी की खबरें सामने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस हार्दिक को वापस लेने के लिए तैयार थी और मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से भी इस बारे में बात हुई थी। हालांकि, हार्दिक की ओर से कथित तौर पर कप्तानी को लेकर शर्त रखे जाने के बाद मामला बिगड़ गया और गुजरात टाइटंस ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया।

2025 मेगा नीलामी से पहले अर्शदीप को पंजाब ने रीलीज किया था लेकिन राइट टू मैच के जरिए 18 करोड़ रुपए देकर टीम में वापस ले लिया था। वहीं 2022 में गुजरात को खिताब दिलाने वाले हार्दिक को 2 साल पहले कैश में मुंबई ने खरीदा था।इस बार दोनों की अदला बदली 18 करोड़ की बड़ी रकम पर हुई है।

November 12th 2026, 4:28 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا