World Women's Chess Championship: भारत को रूस ने 3.1 से हराया
Samachar Jagat
न्यूज़ डेस्क | लगातार दो जीत के बाद भारतीय टीम को फिडे महिला विश्व टीम शतरंज चैम्पियनशिप के पूल ए में रूस ने 3.1 से हराया । क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम का सामना प्रारंभिक दौर के पांचवें और आखिरी मैच में बुधवार को फ्रांस से होगा ।
भारत की शीर्ष खिलाड़ी द्रोणवल्ली हरिका को अलेक्जेंड्रा गोरियाश्किना ने ड्रॉ पर रोका । मैरी अन गोम्स ने पोलिना शुवालोवा से ड्रॉ खेला लेकिन तानिया सचदेव और आर वैशाली को पराजय का सामना करना पड़ा । इससे पहले भारत ने आर्मेनिया को तीसरे दौर में एक अंक से हराया था ।
तानिया और भक्ति कुलकर्णी ने अपने मुकाबले जीते थे जबकि हरिका ने ड्रॉ खेला था और वैशाली हार गई थी । भारत और आर्मेनिया पांच अंक लेकर रूस से पीछे हैं जिसके आठ अंक है ।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا