उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल – फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और फिल्मप्रेमियों का संगम
VSK Bharat
उज्जैन। विश्व संवाद केंद्र मालवा और सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा 24 – 25 अक्तूबर को उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह एक अनुपम आयोजन है, जिसमें शॉर्ट फिल्म, माइक्रो ड्रामा, एआई फिल्म और एड फ़िल्मों की स्क्रीनिंग होगी। फ़िल्म फेस्टिवल का शुभारंभ प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और रंगकर्मी संजय मेहता (धुरंधर) और प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नन्दकुमार करेंगे।
उद्घाटन सत्र में ‘भारतीय समाज को गढ़ने में सिनेमा की भूमिका’ विषय पर जे. नंदकुमार का व्याख्यान होगा। प्रसिद्ध अभिनेता राजेश तेलंग ‘रंगमंच, सिनेमा और OTT’ विषय पर चर्चा करेंगे, कश्मीर फ़ाइल्स जैसी फिल्म में सशक्त अभिनय करने वाली अभिनेत्री भाषा सुंबली ‘सत्य का अभिनय’ पर मास्टर क्लास लेंगी। फिल्म फेस्टिवल में वॉइस कोच विजय विक्रम सिंह (बिग बॉस) अभिनय और साउंड की बारीकियों पर बात करेंगे, वहीं रैपर सिंगर योगेश कुरमे और संजय पटेल संगीत की नवीन विधाओं पर बात करेंगे। केरला स्टोरी 2 के निर्माता कामाख्या नारायण सिंह फिल्म निर्माण और निर्देशन और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध समीक्षक दीपक दुआ दर्शकों की दृष्टि में सिनेमा पर चर्चा करेंगे। कहानी को स्क्रिप्ट में बदलने की कला पर शैलेश प्रताप सिंह संवाद करेंगे और दीपक लोकरे शॉर्ट फिल्म निर्माण पर बात करेंगें।
शॉर्ट फ़िल्म फेस्टिवल में सिंहस्थ, मांझी का स्वदेश, नदिया के पार से कांतारा (लोक संस्कृति), भीड़ में अनेक न्यूटन (सिविक सेंस), मदर इंडिया से नीरजा (नारी विषय), वो भारत देश है मेरा (भारत), हम साथ साथ है (भारतीय परिवार), मोहन जोदडों से छावा (इतिहास) और पंचतत्व (पर्यावरण) जैसे विविध विषयों पर 232 शॉर्ट फ़िल्मों की प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई, जिनमें से 35 चयनित शॉर्ट फ़िल्मों की स्क्रीनिंग होगी। फ़िल्म फेस्टिवल में अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, ईरान, अफगानिस्तान, स्पेन, ब्राजील और चीन सहित भारत के विभिन्न राज्यों से फिल्म प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई है। फिल्म फेस्टिवल में ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्चिंग और स्मारिका का विमोचन भी होगा। फिल्म फेस्टिवल का समापन 25 अक्तूबर सायं 05:00 बजे पुरस्कार वितरण के साथ होगा।
The post उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल – फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और फिल्मप्रेमियों का संगम appeared first on VSK Bharat.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا