Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

प्रतिका रावल के नाबाद शतक से भारत ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में 9 विकेटों से रौंदा

समाचार


INDvsZIM सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल (नाबाद 100) के बेहतरीन शतक और उनकी शेफाली वर्मा (नाबाद 64) के साथ दूसरे विकेट के लिए 106 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में शुक्रवार को 137 गेंद शेष रहते नौ विकेट से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।भारत ने जिम्बाब्वे को 49.5 ओवर में 197 रन पर ढेर करने के बाद 27.1 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली।

भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान स्मृति मंधाना के साथ प्रतिका रावल आईं और रावल ने आते ही आक्रमण शुरू कर दिया। मंधाना के साथ मिलकर रावल ने छह ओवर के भीतर ही अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। हालांकि इसके बाद पारी की गति थोड़ी धीमी हुई लेकिन पहले विकेट के लिए मंधाना और रावल ने साथ में मिलकर 94 रन जोड़ डाले।

: Maiden WC hundred  : ODI Century No.  A day to cherish for Pratika Rawal  #TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @RawalPratika https://t.co/Zfn59RosNI

— BCCI Women (@BCCIWomen) October 23, 2026
नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी के लिए शेफ़ाली आईं और अब आक्रमण की ज़िम्मेदारी उन्होंने अपने कंधों पर ले ली और मात्र 33 गेंदों में 64 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं प्रतिका रावल ने भी अंत तक क्रीज़ पर डटते हुए अपना शतक पूरा किया और भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 की बढ़त दिलाई।

प्रतीका को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। प्रतीका ने 96 गेंदों पर नाबाद 100 रन में 15 चौके लगाए। शेफाली ने 33 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाए।इससे पहले श्री चरणी के चार और क्रांति गौड़ के तीन झटकों की बदौलत भारत ने ज़िम्बाब्वे की पारी को 197 पर ही समेट दिया था। जिम्बाब्वे की तरफ से बीलव्ड बिज़ा ने सर्वाधिक 62 रन बनाये।

October 24th 2026, 5:01 pm
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا