87 रनों से भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने T20I श्रृंखला में खोला जीता का खाता
समाचार
INDvsNZ 0-3 से पहले ही श्रृंखला हार चुकी न्यूजीलैंड ने आकलैंड में सधी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत को 87 रनों से हराया और सीरीज में वाइट वाश होने से बच गई। चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड ने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 259 रन बनाया जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई।
न्यूजीलैंड इस साल 6 टी-20 मैचों के बाद भारत को हराने में सफल हुई है। वहीं कुल 7.5 सात साल बाद घरेलू धरती भारत को पहली बार टी-20 मैच में हरा पाई है। साल 2020 में भारत ने 5 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया था और साल 2023 में भारत ने 3 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत की दरकार थी, लेकिन तेज गेंदबाज डफी ने पहले ही ओवर में संजू सैमसन (चार) और ईशान किशन (शून्य) को आउट कर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत ने पहले ओवर के बाद दो विकेट पर महज चार रन बनाए थे। इस शुरुआती झटके से टीम अंत तक नहीं उबर सकी।A night to remember in the City of Sails #NZvIND | = @PhotosportNZ https://t.co/fQfGlHGVWu
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 30, 2026
भारत की ओर से तीसरे विकेट के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (22) और अभिषेक शर्मा (27) के बीच 46 रन की साझेदारी सबसे बड़ी रही। यह भारतीय बल्लेबाजी की नाकामी को बयां करने के लिए काफी थी। आमतौर पर आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक इस बार लय में नहीं दिखे। वह मैथ्यू फिशर की गेंद पर कवर में मिचेल सैंटनर को कैच थमा बैठे।
अय्यर ने एडम मिल्ने की गेंद पर जगह बनाकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन 143 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई गेंद उनके बल्ले को छकाती हुई सीधे स्टंप पर जा लगी।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने पावरप्ले के बाद भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारत ने पावरप्ले में चार विकेट पर 61 रन बनाए।
नमन धीर ने दो छक्कों और दो चौकों की मदद से 13 गेंदों में 28 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही भारत की हार लगभग तय हो गई। तिलक वर्मा ने 35 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम को ऑलआउट होने से बचाया। प्रिंस यादव 17 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
ALSO READ: ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ T-20I में अपने सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचा
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا