अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा
VSK Bharat
जम्मू कश्मीर। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि यह उनकी जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता ने उन्हें काफी प्रभावित किया। गोर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।
मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों के अलावा जम्मू-कश्मीर से जुड़े विभिन्न मुद्दों और क्षेत्र में आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर को लेकर अमेरिका की ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर आगे विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर में पर्यटन गतिविधियों और क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। ट्रैवल एडवाइजरी में किसी संभावित बदलाव का अंतिम फैसला अमेरिकी सरकार करेगी।” सर्जियो गोर की यह यात्रा ऐसे समय हुई है, जब जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।
The post अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा appeared first on VSK Bharat.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا