महाशिवरात्रि के महापर्व को संस्कारधानी में धूमधाम से मनाने की परंपरा – JanoDuniya Web TV
Janoduniya.tv
महाशिवरात्रि के महापर्व को संस्कारधानी में धूमधाम से मनाने की परंपरा – JanoDuniya Web TV
ठेकेदार की लापरवाही बनेगी दुर्घटना का कारण देपालपुर के गौतमपुरा नाका से श्मशान मोड पर एमपीआरडीसी द्वारा बनाए गए सीमेंट कंक्रीट रोड के दोनों तरफ़ बनेडिया तालाब के और छोटे तालाब को दो भागों में मोरी पर ठेकेदार द्वारा रोड के दोनों तरफ़ पटरी पर ना तो भराव किया गया है और ना ही रिटेनिंग वॉल बनाकर रेलिंग लगाई गई है। मुख्य सड़क मार्ग के दोनों ओर 10 से 15 फीट की गहराई होने के कारण दोनों ओर से आने वाले वाहनों मोड़ पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
पूर्व राज्य मंत्री व विधायक श्री जालम सिंह जी पटेल के 10 मार्च को जन्म दिवस के अवसर पर मां नर्मदा के किनारे बरमान सतधारा सूरजकुंड में साफ सफाई की गई और पंडित लक्ष्मी नारायण शास्त्री ,पण्डित सूरज शास्त्री के द्वारा वैदिक पद्धति से पूजन अर्चन कर कन्याओं का पूजन किया गया इस अवसर पर बंटू साहू राजकुमार कौरव अभय हिंदुस्तानी विधायक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी सुभाष तेनगुरिया मनोज शुक्ला ,संतोष मेहरा पप्पू शर्मा,राजेश शुक्ला शैलू साहू , राहुल चौधरी सुदीप कौरव आदि सहित बड़ी संख्या में विधायक श्री पटेल के शुभचिंतक उपस्थित रहे |
शिवपुरी के मनियर टोल टैक्स पर ठाकुर बाबा के मंदिर पर ठाकुर बाबा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से चल रहा है । इसके साथ ही भगवान नर्मदेश्वर शिवपरिवार की प्राण प्रतिष्ठा भी सम्पूर्ण पूजा पाठ के साथ संपन्न की जा रही है इसी क्रम में मंगलवार को राजेश्वरी मंदिर से सैंकड़ो महिलाओं ने कलश यात्रा प्रारम्भ की यह कलश यात्रा पोहरी चौराहे से होती हुई ठाकुर बाबा के मंदिर पर सम्पन्न हुई । इसी क्रम में आज रात्रि में भगवान शिव की बारात का भी आयोजन किया गया है जो कि हाथीखाना के ठाकुर बाबा के मंदिर से शुरू होकर मनियर टोलटैक्स पर विराजमान ठाकुर बाबा मन्दिर पर समाप्त होगी समिति के संरक्षक पंडित मुरारीलाल शर्मा, पंडित जगदीश प्रसाद दुबे,पंडित ओमप्रकाश दुबे व समिति के सदस्य देवेन्द्र दुबे,संतोष दुबे,ज्ञान शर्मा,कौशलेन्द्र परिहार , ध्रुव शर्मा,विक्रम शर्मा और शिशुपाल आदि ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओ से अपील की है कि भगवान शिव की बारात में शामिल होकर अपने जीवन को धन्य बनावें ।
महाशिवरात्रि के महापर्व को संस्कारधानी में धूमधाम से मनाने की परंपरा है। भरतीपुर स्थित शिव पार्वती मंदिर में इस दिन भगवान का विवाह संपन्न होता है। और विशाल बारात निकलती है। शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर भगवान शिव और पार्वती के विवाह की तैयारियां भरतीपुर के मंदिर में आरंभ हो गई है। मंगलवार को मागर माटी होगी। इसके बाद मंडप और मायना होगा। चीकट की रस्म भी अदा की जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन भगवान कि विशाल बारात निकलेगी। जिसमें झांकियां शामिल होंगी। और सोनकर समाज के लोग और गणमान्य नागरिक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। शिवरात्रि की देर रात्रि भगवान का विवाह कराया जाएगा। और माता पार्वती की विदाई होगी।
दिनांक 09-03-2021 को मानपुर युवा समाज सेना के संगठन अध्यक्ष राहुल शुक्ला और कार्यकर्ताओं ने शहडोल जाकर ज्ञापन दिया और उस ज्ञापन में विद्युत विभाग के अधिकारी को हटाने की मांग किया गया है संघठन के अध्यक्ष राहुल शुक्ला बार बार आरोप लगा रहे हैं कि जब तक यह अधिकारी रहेगा ,हमारा किसान भाई परेशान रहेगा |
अफसर शाही ने चौपट किया किसानों कि फसल ,बिजली की आपूर्ति नहीं कर पा रहा विद्युत विभाग मानपुर द्वारा, जाना पड़ा, कमिश्नर के पास,उमरिया जिला के मानपुर में बिजली विभाग की बढ़ती तानाशाही से मानपुर युवा समाज सेना के लोगो ने मानपुर में लगातार विजलि विभाग का विरोध किया था क्योंकि यहां किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिली जिससे यहां के किसान अपनी फसल को नहीं बचा पाये |
शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए डबरा नगर के सभी नगर वासियों को शिव भक्तों ने उनके घर घर जाकर पीले चावल और आमंत्रण पत्र बंटे हैं। शिवरात्रि का महापर्व इस वर्ष 11 मार्च को गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है।
Vol:- 1 वहीं पर शिव सेवक जन कल्याण समिति डबरा के सदस्य धर्मेंद्र चौधरी (रिंकू) ने बताया है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में शिवरात्रि का महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाना है सभी भक्तों द्वारा इस अवसर पर नगर के सन्यास आश्रम से शिव बारात निकालने का आयोजन किया जाएगा जो नगर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरेगी और नगर के तहसील मंदिर पर बाबा की महा आरती के साथ शिव बारात का समापन होगा जिस में उपस्थित होने के लिए सदस्यों द्वारा सभी लोगों को पीले चावल और आमंत्रण पत्र बंटे जा रहे हैं और निवेदन किया जा रहा है कि सभी नगर के जन शिव बारात में सम्मिलित अवश्य हो पिछले कई वर्षों से नगर में शिव सेवक जन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।
Jano Duniya – The most credible source of Hindi News & Infotainment Channel (Khabar Bhi, Ashar Bhi – the most credible & diversified source of journalistic ethics & excellence) with focus on Indian & International News, primarily on Politics, World & Business, Lifestyle & Entertainment, Sports & Gadgets, Astrology & Traditional News, a must-watch on the website, https://janoduniya.tv, YouTube – https://bit.ly/3euEkdo, Facebook – https://bit.ly/3l6EgSj, LinkedIn – https://bit.ly/3qyDSgp. The channel brings various genres of interest under one roof. #JanoDuniya #JanoTazaKhabar #JanoSach #JanoAbhiKaSach #JanoBadiKhabar #KhabarBhiBharosaBhi #JanoDuniyaHindiNews #JanoDuniyaWebTV
The post महाशिवरात्रि के महापर्व को संस्कारधानी में धूमधाम से मनाने की परंपरा – JanoDuniya Web TV first appeared on Jano Duniya.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا