टॉप 10 में पहुंचने वाला पहला अफगानिस्तानी बल्लेबाज बना टेस्ट कप्तान
समाचार
अफगानिस्तान के टेस्ट और वनडे कप्तान रहमत शाह आईसीसी पुरुष टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में किसी भी कैटेगरी के शीर्ष दस में जगह बनाने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान की दो-टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच में 173 रन बनाने के बाद रहमत टेस्ट बल्लेबाजों में छह पायदान की छलांग के साथ सातवें नंबर पर आ गए हैं। इस पारी ने उन्हें करियर की सबसे अच्छी रेटिंग भी दिलाई। मैच ड्रॉ रहा।
यह रहमत की पांचवां टेस्ट शतक था और इस साल उनका दूसरा शतक था। उन्होंने भारत के कप्तान शुभमन गिल, दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडेन मारक्रम और श्रीलंका के बैट्समैन कामिंडू मेंडिस को पीछे छोड़कर पहली बार शीर्ष दस में जगह बनाई।
इस महीने की शुरुआत में, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे और बंगलादेश पर त्रिकोणीय जीतने के बाद आईसीस पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया।जिम्बाब्वे के अनुभवी क्रेग एर्विन को शारजाह टेस्ट से एक और फायदा हुआ, जो दूसरी पारी में नाबाद 206 रन बनाने के बाद टेस्ट बैट्समैन में नौ स्थान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर आ गए।
बंगलादेश और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खत्म होने के बाद भी कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ। लेफ्ट-आर्म स्पिनर जोमेल वारिकन, जिन्होंने सीरीज़ में 16 विकेट लिए, ने प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज परफॉर्मेंस के बाद टेस्ट बॉलर्स में 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 19वें स्थान पर करियर की सबसे अच्छी रेटिंग हासिल की। उनके टीम-मेट जस्टिन ग्रीव्स, जिन्होंने 46 और 51 रन बनाए और एक विकेट लिया, टेस्ट ऑलराउंडर्स में एक स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से आठवे स्थान पर आ गए।
वेस्टइंडीज के कावेम हॉज 12 पायदान ऊपर चढ़कर 52वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि बंगलादेश के तौहीद ह्रदय, जो पहले टॉप 100 से बाहर थे,बल्लेबाजी रैंकिंग में 60वें स्थान पर पहुंच गए। वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज आमिर जांगू 28 पायदान ऊपर चढ़कर 62वें स्थान पर पहुंच गए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के बाद ताजा वनडे रैंकिंग में भी बदलाव हुए, जिसमें दोनों टीमों के कई गेंदबाजों को फायदा हुआ।Rahmat Shah becomes the first-ever Afghanistan batter to break into the ICC Test batting rankings Top 10! #Cricket #Test #ICC https://t.co/Wuvz7N2RTz
— Sportskeeda (@Sportskeeda) November 11, 2026
भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल वेलिंग्टन में दूसरे मैच में 28 रन देकर 2 विकेट लेने के बाद वनडे गेंदबाजों में 23 पायदान ऊपर चढ़कर 21वें स्थान पर पहुंच गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ऑकलैंड में सीरीज के पहले मैच में चार विकेट लेने के बाद 11 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त 31वें स्थान पर पहुंच गए। अब तक सीरीज में सबसे अधिक सात विकेट लेने वाले गुरनूर बरार ने भारतीय गेंदबाजों में सबसे बड़ी छलांग लगाई है, और वे टॉप 100 से बाहर से 48वें नंबर पर आ गए हैं।
न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ जैकब डफ़ी और काइल जैमीसन ने भी तरक्की की है। डफ़ी आठ पायदान चढ़कर संयुक्त 43वें नंबर पर आ गए, जबकि जैमीसन 24 पायदान चढ़कर 60वें नंबर पर आ गए।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا