टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर में बड़ी तेजी, राइट्स इश्यू 10 अप्रैल को खुलेगा
Janoduniya.tv
वोडाफोन और आइडिया के शेयर में आज बड़ी तेजी आ गई। कंपनी का राइट्स इश्यू 10 अप्रैल को खुलेगा। जानिए कंपनी कितनी रकम जुटाने वाली है।
Vodafone Ideaतस्वीर साभार: BCCL वोडाफोन आइडिया की योजना।
नई दिल्ली: दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया के राइट इश्यू में विदेशी निवेशक करीब 18 हजार करोड़ रुपए लगा सकते हैं। इसमें प्रवर्तक वोडाफोन समूह की अधिक हिस्सेदारी होगी। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। कंपनी का 25 हजार करोड़ रुपए का राइट इश्यू 10 अप्रैल को खुलेगा। इसके बाद वोडाफोन आइडिया का शेयर 6 फीसदी के साथ 17.30 रुपए पर पहुंच गया।
एक अधिकारी ने कहा, ‘वोडाफोन आइडिया ने सरकार से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी के लिये संपर्क किया है। प्रस्ताव को मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है। ऐसा अनुमान है कि राइट इश्यू को विदेशी निवेशकों से 18 हजार करोड़ रुपए मिल सकते हैं।’
पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक के एफडीआई को मंत्रिमंडल की मंजूरी लेनी होती है। इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने 28 फरवरी को मंजूरी दी। कंपनी के निदेशक मंडल ने इस राइट इश्यू को 20 मार्च को हुई बैठक में मंजूरी दी थी।
रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए ब्रिटेन की कंपनी वोडाफोन और कुमार मंगलम बिड़ला की कंपनी आइडिया ने हाथ मिलाया था। दोनों के विलय के बाद जो कंपनी बनी उसे भारत में काम चलाने के लिए बड़ी पूंजी की जरूरत थी। इसी लिए कंपनी राइट्स इश्यू के जरिए 25 हजार करोड़ रुपए जुटा रही है।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا