धर्मध्वजा की ग्राम परिक्रमा से सनातन मूल्यों का शंखनाद
VSK Bharat
ध्वजारोहण की पूर्वसंध्या पर महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
नासिक।
पंचवटी स्थित परम पवित्र रामकुंड एक अभूतपूर्व, मंगलमय और ऐतिहासिक महामहोत्सव की पूर्व संध्या का साक्षी बना। नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुम्भ पर्व २०२७ के पावन अवसर का शुभारम्भ भव्य और दिव्य ‘धर्मध्वज ग्राम परिक्रमा’ के साथ हुआ। इस अवसर पर नासिक नगरी सनातन वैश्विक मूल्यों के जयघोष और प्रखर राष्ट्रभक्ति के भाव से दीप्तिमान हो उठी।
श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में निकली परिक्रमा ने भक्ति और चैतन्य से सराबोर कर दिया। ढोल-ताशों की गूंज, गगनभेदी शंखनाद, विभिन्न अखाड़ों के पूज्य साधु-संतों एवं धर्मप्रेमी-राष्ट्रप्रेमी श्रद्धालुओं से पंचवटी क्षेत्र भर गया।
श्री गंगा गोदावरी पंचकोटी पुरोहित संघ, कुम्भ मेला प्राधिकरण तथा नासिक महानगरपालिका के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित महोत्सव में भारतीय संस्कृति एवं सनातनी परंपरा की अनमोल विरासत के दर्शन हुए। तपोवन स्थित मोदी मैदान से प्रारंभ हुई शोभायात्रा पंचवटी, संत गाडगे महाराज चौक, नेहरू चौक, मेनरोड, रविवार कारंजा होते हुए गोदावरी तट पर स्थित रामकुंड तक अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मार्ग में स्थान-स्थान पर आबालवृद्धों ने धर्मध्वज का पूजन कर ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ के सनातन महामंत्र का पुनरुच्चार किया।
‘जनरेशन जेड‘ और ‘अल्फा‘ का राष्ट्रजागरण
परिक्रमा का मुख्य आकर्षण रामानंदाचार्य दक्षिण पीठ-नाणीजधाम के नेतृत्व में निकली अनुशासित एवं राष्ट्रीय धारा को दर्शाने वाली झांकियां थीं। इनमें एक ओर जहां प्राचीन वेदज्ञान, योग, ध्यान और भारतीय नैतिक मूल्यों का दिव्य दर्शन कराया गया, वहीं दूसरी ओर ‘जनरेशन जेड’ (Gen Z) और ‘जनरेशन अल्फा’ (Gen Alpha) यानी हमारी नई पीढ़ी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), आधुनिक विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी को अपनाकर राष्ट्रसेवा के लिए किस प्रकार तत्पर हो रही है, इसका तेजस्वी प्रतिबिंब देखने को मिला।
राष्ट्रहित एवं समाजसेवा का पावन संकल्प
अध्यात्म की प्रेरणा से संचालित राष्ट्रहितकारी सेवाकार्यों की झलक भी महोत्सव में विशेष रूप से दृष्टिगोचर हुई –
* स्वास्थ्य एवं जीवनदान: नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा, रक्तदान शिविर, देहदान-अंगदान के प्रति जनजागरण।
* समाज प्रबोधन एवं पर्यावरण: व्यसनमुक्ति अभियान, आपदा प्रबंधन, पौधारोपण, नदी स्वच्छता एवं जल संरक्षण।
* संस्कृति एवं स्वावलंबन: गौसेवा तथा निर्धन परिवारों का आर्थिक स्वावलंबन।
सभी प्रकल्पों ने भारतीय समाज जीवन को संगठित, परम वैभवशाली और समर्थ बनाने का स्पष्ट संदेश दिया।
भव्य गोदाआरती से दिव्य वातावरण
पतित पावनी गोदावरी के जयघोष और साधु-संत परंपरा के पावन आशीर्वाद के साथ रामकुंड पर ऐतिहासिक परिक्रमा का विश्राम हुआ। तत्पश्चात आयोजित मां गोदावरी की भव्य महाआरती ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय एवं पुनीत कर दिया।
अगले दिन होने वाले मुख्य ध्वजारोहण समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित राष्ट्रधर्म और संस्कृति के महामहोत्सव ने नासिक वासियों में नवचैतन्य का संचार किया है।
The post धर्मध्वजा की ग्राम परिक्रमा से सनातन मूल्यों का शंखनाद appeared first on VSK Bharat.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا