Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

असम के मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर की साहस और परिवर्तन की कहानियों के व्यापक प्रसार का आह्वान किया

VSK Bharat

नई दिल्ली, 25 अगस्त 2026।

अभिजीत जोग द्वारा लिखित और सुरुचि  प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक Grit & Glory का मंगलवार को विचार विनिमय न्यास सभागार में आयोजित एक समारोह में लोकार्पण किया गया।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर विशिष्ट अतिथि रहे। सामाजिक कार्यकर्ता हरि मारुति मिरासदार ने भी समारोह को संबोधित किया। पुस्तक के लेखक अभिजीत जोग ने पुस्तक की प्रेरणा और उसके केंद्रीय विषय पर अपने विचार रखे।

पुस्तक में भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और आम लोगों की कहानियाँ प्रस्तुत की गई हैं, जिन्होंने संघर्ष, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के बल पर विपरीत परिस्थितियों का सामना किया। इनकी यात्रा दर्शाती है कि साहस और प्रतिबद्धता के माध्यम से सामान्य लोग भी दूसरों के जीवन तथा अपने समुदायों में सार्थक बदलाव ला सकते हैं।

इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा – “पूर्वोत्तर भारत में जो आज राष्ट्रीयता के जयघोष उच्च स्वर में लग रहे हैं। अलगाव की भावना बदलकर आत्मीयता का भाव बढ़ रहा है। हर घर तिरंगा फहरा रहा है। उसके पीछे संघ के कार्यकर्ताओं का त्याग और बलिदान है। यह पुस्तक उन्हीं बलिदानी महापुरुषों के बलिदान की गाथा है।”

हितेश शंकर ने कहा – “यह पुस्तक पूर्वोत्तर के परिवर्तन से अधिक जागरण की कथा कहती है। इसमें अनुभवजन्य साक्ष्य और आंकड़े हैं।”

सामाजिक कार्यकर्ता हरि मारुति मिरासदार ने कहा – “इस पुस्तक के निर्माण में देश के अलग अलग राज्यों के 175 कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार लिए गए। अनेक कार्यकर्ता अभी रह गए हैं। पूर्वोत्तर भारत में तिरंगा फहराने का वातावरण बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों का इतिहास लिखने का यह पुस्तक अच्छा प्रयास है।” लेखक अभिजीत जोग ने पुस्तक की पृष्ठभूमि बताई और संक्षेप में विषयवस्तु साझा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों के स्वागत के साथ ही सुरुचि प्रकाशन का परिचय प्रस्तुत किया गया। लेखक ने Grit & Glory का परिचय देते हुए पुस्तक के पीछे की प्रेरणा तथा इसमें शामिल अनुभवों और कहानियों के बारे में जानकारी दी।

समारोह में लेखक, बुद्धिजीवी, मीडिया प्रतिनिधि, पुस्तक प्रेमी और आम नागरिक, विशेषतः उत्तरपूर्वी भारत के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

सुरुचि प्रकाशन अपनी प्रकाशन गतिविधियों के माध्यम से भारत के इतिहास, संस्कृति, समाज और राष्ट्रीय जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुँचाने का प्रयास करता है। Grit & Glory इसी प्रयास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र से जुड़ी साहस, दृढ़ता और परिवर्तन की प्रेरणादायी कहानियों को सामने लाती है।

The post असम के मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर की साहस और परिवर्तन की कहानियों के व्यापक प्रसार का आह्वान किया appeared first on VSK Bharat.

August 27th 2026, 9:03 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا